Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
इटावा. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई में बने मेडिकल विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला सामने आया है। यहां एमबीबीएस प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले 150 छात्रों के सिर मुंडवा दिए गए हैं। जब वे अपनी क्लास में आते हैं तो उन्हें सिर झुकाकर चलना होता है। साथ ही हॉस्टल की तरफ दूर से ही झुककर प्रणाम करते हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। कुलपति ने रैगिंग को एक संस्कार बताया है। कहा कि, अब रैगिंग नहीं होती है। यदि ऐसा यहां कोई मामला है तो एंटी रैगिंग टीम जांच करेगी।

Category

🗞
News

Recommended