Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
बॉलीवुड डेस्क. शाहिद कपूर और मीरा ने 26 अगस्त को अपनी बेटी मीशा कपूर का तीसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया। बर्थडे पार्टी में उन्होंने सेलेब्स और उनके बच्चों को इनवाइट किया। मीशा का बर्थडे केक भी बेहद खास रखा गया। केक 2 हिस्सों में था, जिसे फ्रूट्स और नंबर से डेकोरेट किया गया था। पार्टी मे मीशा स्कर्ट और टॉप में नजर आईं। वहीं शाहिद ब्लैक जैकेट, ग्रे टीशर्ट और ब्लू जीन्स में नजर आए। मीरा राजपूत व्हाइट शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आईं। 

पार्टी में सोहा अली खान और कुणाल खेमू बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ पहुंचे। ईशा देओल तख्तानी बड़ी बेटी राध्या तख्तानी के साथ पार्टी में पहुंची। वे पिंक टी-शर्ट और ब्लू जीन्स पहने हुए थी। शाहिद के पिता पंकज कपूर पत्नी सुप्रिया पाठक के साथ पार्टी में शामिल हुए।

Category

🗞
News

Recommended