Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
फतेहपुर. गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहान गांव में बुधवार को पहुंची मोबाइल एंबुलेंस टीम को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर बंधक बना लिया और मेडिकल टीम के साथ मारपीट पर उतारु हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने टीम को मुक्त कराने का प्रयास किया तो ग्रामीण उग्र हो उठे। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिससे दरोगा, सिपाही समेत तीन लोग घायल हो गए। तभी एक दरोगा ने हवाई फायरिंग कर भीड़ को तितर बितर किया। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को जमकर पीटा है। 

Category

🗞
News

Recommended