Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
भोपाल। देश सहित पूरे प्रदेश में धूमधाम से प्रथम पूज्य श्री गणेश दस दिनी उत्सव शुरू हो गया है। विधि-विधान के साथ घरों में गणेशजी की स्थापना की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पत्नी साधना के साथ माता मंदिर के पास से एक दुकान से गणेश प्रतिमा लेने पहुंचे।

 



 

गणेश प्रतिमा बनाने वाले मिस्त्री को उन्होंने दक्षिणा देकर गणेश प्रतिमा ली । पहले उन्होंने प्रतिमा की संक्षिप्त पूजा की। इसके बाद अपने साथ लेकर आए मिनी ट्रक में प्रतिमा लेकर सवार हो गए। प्रतिमा को एक और से शिवराज तो दूसरी ओर से साधना सिंह पकड़े हुए थीं। पूर्व मुख्यमंत्री को खुले ट्रक में प्रतिमा ले जाते देख लोग उनसे हाथ मिलाने के लिए दौड़ पड़े। 

Category

🗞
News

Recommended