Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
‘जाको राखे साईंयां मार सके ना कोय...’। केरल में एक बच्ची ने इस बात को सही साबित कर दिया। एक साल की बच्ची तेज रफ्तार जीप से सड़क पर गिर जाती है। जीप में उसके मां-बाप भी थे, जो तमिलनाडु के मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। बच्ची जीप में पीछे की सीट पर सो रही थी। तभी अचानक झटका लगा और बच्ची सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरने के बाद वो घुटने के बल रोड क्रॉस करती है। लेकिन वहां मौजूद पुलिस उसे रेस्क्यू कर मां-बाप को सौंप देती है। सीसीटीवी सामने आने के बाद वीडियो वायरल हो रहा है।

Category

🗞
News

Recommended