Rekha in love murdered by uncle
कन्नौज। यूपी के कन्नौज में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी भतीजी की रिश्तेदार की मदद से चाचा ने हत्या कर दी। बोरी में शव को भरकर जंगल में दफन कर दिया। प्रेमी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो कोर्ट के आदेश पर हरकत में आई पुलिस ने चाचा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद चाचा की निशानदेही पर पुलिस ने सुर्सी के जंगल में एक नाले के किनारे दफन शव को खोद निकाला। पुलिस ने चाचा और रिश्तेदार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की जिसमे दोनों की संलिप्तता पाए जाने पर उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।