Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
नई दिल्ली. देश की जनगणना के 140 साल के इतिहास में पहली बार मोबाइल ऐप से आंकड़े जुटाए जाएंगे। करीब 33 लाख जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी लेंगे। सोमवार को जनगणना भवन के शिलान्यास के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में पहली बार 2021 की जनगणना डिजिटल तरीके से होगी। इसके लिए केंद्र सरकार एक खास एंड्रायड मोबाइल ऐप विकसित करवा रही है। उन्होंने सभी जरूरी नागरिक सुविधाओं के लिए एक यूनिवर्सल कार्ड लाने के संकेत भी दिए। शाह ने कहा कि आधार, पासपोर्ट, बैंक खाते, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र आदि के बदले सिर्फ एक कार्ड की योजना संभव है।

Category

🗞
News

Recommended