Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
हेल्थ डेस्क. दिल के बढ़ते रोगों (कार्डियो वस्कुलर डिसीज) के पीछे खराब लाइफस्टाइल की दो बातें ऐसी हैं जिसे हम अक्सर नजरअंदाज करते हैं, नींद और तनाव। तनाव के कारण सीधे तौर पर नींद पूरी नहीं होती है। ये दोनों ही गड़बड़ एक-दूसरे से वैसी ही जुड़ी हैं जैसे दिल और दिमाग जुड़े हैं। खास बात यह है कि अधूरी नींद और तनाव दिल और दिमाग दोनों पर दबाव बढ़ाते हैं।

वर्ल्ड हार्ट डे पर जसलोक हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर, मुंबई के कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. निहार मेहता ने दैनिक भास्कर के रीडर्स के लिए खास मैसेज देते हुए कहा कि-अपने खाने में हर दिन दो फल और दो कटोरी सलाद खाएं साथ ही नींद और तनाव पर नियंत्रण रखें तो काफी हद तक आप स्वस्थ लाइफस्टाइल के साथ हृदय रोगों का मुकाबला कर सकते हैं।

Category

🗞
News

Recommended