Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र में एक कार में अचानक आग लग गई. कार को संजय नाम का ड्राइवर चला रहा था. जो की बिसौली से दिल्ली जा रहा था. इसी बीच कार में कुछ दिक्कत आने पर संजय ने बिलारी में कार मिस्त्री की दुकान पर खड़ी कर दी. अभी कार को ठीक किया ही जा रहा था की उसमे अचानक स्पार्किंग होने लगी. जिसके बाद कार ने आग पकड़ ली. कोई कुछ समझ पाता कार धूं धूं कर जलने लगी. देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई. जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई.

Category

🗞
News

Recommended