Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शहर के यशवंतपुर रोड पर शरीफ नगर में पुलिस ने 20 से 22 साल के 7 युवकों को प्रैंक कर लोगों को डराने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया। ये सभी रात में सफेद कपड़े पहनते और लंबे बालों की बिग लगाकर भूत बनकर राहगीरों को डराया करते थे। युवक डरे हुए लोगों का वीडियो बनाते और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करते थे।

सोला देवनहल्ली पुलिस ने बताया, रविवार और सोमवार की दरमियानी रात 2 बजे 20 साल का शान खालिक और उसका दोस्त प्रैंक बना रहा था। तभी दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाकी पांच को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।युवकों की बढ़ती शिकायतों के बाद प्रशासन ने बीट कॉन्स्टेबल की ड्यूटी लगाई गई थी। हाल ही इनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवक रात के समय एक ऑटोचालक को डराते दिख रहे हैं। ऑटोचालक डर कर अपना ई-रिक्शा वापस लौटा कर ले जाता है। 

Category

🗞
News

Recommended