Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
जोधपुर. जिले के भोजासर थाना पुलिस को एक सिरफिरे जेसीबी चालक को काबू करने में जोर आ गया। आऊ गांव के पास एक पेट्रोल पंप संचालक को सिरफिरे शराबी जेसीबी चालक ने पेट्रोल पंप तोड़ने की धमकी दी। इस पर वहां पहुंची पुलिस ने जेसीबी चालक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन शराबी चालक ने पुलिस के वाहन पर ही जेसीबी चढ़ा दी। यह तो गनीमत रही कि जीप में सवार पुलिसकर्मियों के गंभीर चोट नहीं आई। बाद में पुलिस ने पीछा कर जेसीबी चालक को पकड़ लिया।

Category

🗞
News

Recommended