Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर  को रक्षा मामलों की संसदीय समिति के लिए नामित किया गया है। प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव विस्‍फोट मामले में आरोपी रही हैं। प्रज्ञा ठाकुर को नामित किए जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं।
 
प्रदेश प्रवक्ता के.के.मिश्रा ने कहा - आज़ाद भारत की घोर विडंबना ही कहा जायेगा कि एक "महिला आतंकवादी प्रज्ञासिंह ठाकुर" जो, मप्र की राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद है, को रक्षामंत्री की अध्यक्षता वाली आंतरिक सुरक्षा समिति में शामिल किया गया है! शायद अब इस मुल्क की रक्षा "भगवान राम" भी नहीं कर पाएंगे।
 
भाजपा के इस क़दम को आप कहाँ तक सही मानते हैं? अपने विचार Bulletin पर अपलोड करें।

Category

🗞
News

Recommended