Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
dulha-dulhan-used-helicopter-from-ajitpura-to-sultana-chirawa-jhunjhunu

झुंझुनूं। शादियों में हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल तो अक्सर होता रहता है। ज्यादातर यही देखने में आता है कि दूल्हा हेलीकॉप्टर में सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचा है, मगर यहां एक पिता ने अपनी दुल्हन बेटी की विदाई को खास बनाने के लिए उसकी विदाई हेलीकॉप्टर से करवाई है।

दुल्हन की फिल्मी स्टाइल वाली यह विदाई राजस्थान के चिड़ावा उपखंड के गांव अजीतपुरा में हुई है। गांव अजीतपुरा से सुल्ताना तक दुल्हन एवं दूल्हा हेलीकॉप्टर में सवार होकर गए। हेलीकॉप्टर को देखने के लिए सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्कूली बच्चे भी बड़ी संख्या में अस्थायी हेलीपेड पर पहुंचे।

Category

🗞
News

Recommended