Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में छिड़े विवाद के बाद जहां देश के कई हिस्सों में हिंसा जारी है, वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इस हिंसा पर रोक लगाने की बात कही है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा हिंसा के खिलाफ रहती है। इस समय भी देश में हो रही हिंसक घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जाना चाहिए| केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून बनाने पर कटाक्ष करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के पास नागरिकता देने का अधिकार है| इस कानून को बनाने की जरूरत ही नहीं थी आखिर सरकार अपने अधिकार का उपयोग क्यों नहीं कर रही है| वही मप्र सहित कई राज्यों में नए कानून पर जारी विरोध को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री एनआरसी लागू करने से इंकार कर चुके हैं, यहां तक कि कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री और नीतीश कुमार भी एनआरसी को लेकर खिलाफत जाहिर कर चुके है| रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा इंदौर में नागरिकता कानून लागू किए जाने पर होने वाले सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंच रहे हैं, इस पर भी दिग्विजय सिंह ने कहा कि नड्डा जी इंदौर आए और स्पष्ट करें कि सीएए के बाद देश में एनआरसी लागू किया जाएगा या नहीं| बकौल दिग्विजय सिंह एनआरसी के लिए बाप दादाओं के बर्थ सर्टिफिकेट, स्कूल सर्टिफिकेट सहित बहुत सारे प्रमाण की आवश्यकता होगी, यह सारे प्रमाण कहां मिल पाएंगे इसे भी स्पष्ट किया जाना जरूरी है| 

Category

🗞
News
Comments

Recommended