Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके की एक बैट्री फैक्ट्री में गुरुवार तड़के आग लग गई। यहां प्लास्टिक और केमिकल मौजूद होने से आग तेजी से फैली और देखते ही देखते इसने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। दमकलकर्मी इसे काबू पाने की कोशिश में जुटे थे, तभी अंदर विस्फोट हुआ और बिल्डिंग का पिछला हिस्सा ढह गया। दमकलकर्मियों समेत 14 लोग यहां फंस गए। एनडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Category

🗞
News

Recommended