Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
पाकुड़. लिट्टीपाड़ा में सोमवार को पुलिस भीड़ की शिकार हो गई। सैकड़ों लोगों ने पुलिस पर धावा बोल दिया और उनके निजी वाहन में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। भीड़ के हमले में लिट्टीपाड़ा थाना में तैनात एएसआई रमेश सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें लाठी-डंडे और पत्थर से मारा गया। एएसआई के अलावा अन्य पुलिसकर्मियों को भी भीड़ ने निशाना बनाया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी राजीव रंजन, एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह समेत कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हल्का लाठी चार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।

Category

🗞
News

Recommended