Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
रामपुर. सपा सांसद व पूर्व मंत्री आजम खान की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। कभी रामपुर में एकछत्र राज करने वाले आजम के शहर में ही उनके खिलाफ गुरुवार को पुलिस ने संपत्ति कुर्की की मुनादी कराई। बेटे अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में बीते 18 दिसंबर को रामपुर एडीजे-छह की कोर्ट ने आजम खान, उनकी पत्नी तजीन फातिमा व अब्दुल्ला के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया था। कोर्ट ने तीनों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 82 के तहत उदघोषणा का नोटिस जारी किया था। 

Category

🗞
News

Recommended