Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
फिलीपींस के सक्रिय ज्वालामुखी में से एक ‘ताल’ ज्वालामुखी सोमवार सुबह भड़कने लगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में ज्वालामुखी फट जाएगा। ताल लेक पर मौजूद इस ज्वालामुखी के भड़कते ही मनीला का मौसम काफी खराब हो गया। इसका लावा 32000 से 49000 फीट (करीब 10-15 किमी.) दूर तक फैला है। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने करीब 8,000 स्थानीय लोगों को बाहर निकाल लिया है। आशंका है कि अगर ज्वालामुखी फटा, तो इसका लावा ताल लेक में गिरेगा, जिससे आसपास के इलाकों में सुनामी आ सकती है। 

Category

🗞
News

Recommended