Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
मंदसौर के शामगढ़ तहसील के चंदवासा गांव में बालिका छात्रावास में करीब 50 छात्राओं को छात्रावास की सहायक वार्डन सुनीता राठौर के मार्गदर्शन में जुडो कराटे सिखाए जा रहे हैं। मिडिल स्कूल की यह छात्राएं हर रविवार को दिनभर कराटे सिखती है। आज के परिवेश को रखकर बालिकाओं को स्वयं की रक्षा करने के लिए जुड़े कराटे और गुडटच- बैडटच के बारे में जानन अति आवश्यक है। इसी को लेकर प्रशासन द्वारा भी स्कूलों में भी जागरुकता फैलाई जा रही है। वहीं छात्राएं अत्याचार का सामना कर सकें इसलिए छात्रावासा में जुडो कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सुनीता राठौर ने बताया कि मैं छात्राओं को हमेशा आत्मनिर्भर और आत्मरक्षा के गुर सिखाती हूं और फिलहाल मंदसौर से आए शिक्षक के द्वारा छात्राओं को जुडो-कराटे में ट्रेनिंग दी जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended