Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
20-year-old-boy-marry-60-year-old-widow-woman

रामपुर। यूपी के रामपुर में एक शादी चर्चा का विषय बन गई है। रॉन्ग नंबर पर बातचीत का सिलसिला यूं चला कि 20 साल के युवक को 60 साल की विधवा महिला से प्यार हो गया। दोनों के बीच फोन पर रोज बातचीत होने लगी। वीडियो कॉल के जरिए भी दोनों एक-दूसरे से बात करते रहे। अब दोनों सात फेरे लेकर एक-दूसरे के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गए हैं।

मामला यूपी के रामपुर जिले के थाना अजीमनगर क्षेत्र के जटपुरा गांव का है। दो साल पहले जटपुरा गांव निवासी 60 वर्षीय केसरवती के मोबाइल से एक रॉन्ग नंबर लग गया। ये नंबर हरदोई के रहने वाले 20 वर्षीय राकेश पाल का था। केसरबती और राकेश के बीच बातचीत शुरू हुई। दोनों को आपस में बातचीत कर अच्छा लगा, जिसके बाद फोन पर अक्सर बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई।

Category

🗞
News

Recommended