Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
बॉलीवुड डेस्क. बीते दिनों  CAA और NRC का विरोध करते हुए एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर को जोकर और चापलूस बताया था, साथ ही उन्हें गंभीरता से नहीं लेने की बात कही थी। अब अनुपम ने ट्विटर के जरिए उन्हें अपनी ओर से जोरदार जवाब दिया है। बुधवार को उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जनाब नसीरुद्दीन शाह साब के लिए मेरा प्यार भरा पैग़ाम!!! वो मुझसे बड़े है। उम्र में भी और तजुर्बे में भी। मै हमेशा से उनकी कला की इज़्ज़त करता आया हूँ और करता रहूँगा। पर कभी-कभी कुछ बातों का दो टूक जवाब देना बहुत ज़रूरी होता। ये है मेरा जवाब।'

Category

🗞
News

Recommended