Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
मंदसौर जिले के गांव बरखेड़ा गंगासा में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान श्री देवनारायण भगवान की जन्मोत्सव उपलक्ष विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा साठखेड़ा रोड स्थित श्री देवनारायण मंदिर से 12 बजे प्रारंभ हुई जो कि प्रारंभ हुई कल्कि की साठखेड़ा रोड, हनुमान मंदिर ,इमली गली ,सदर बाजार ,पीपल चौक ,श्री चारभुजा मंदिर होती हुई शाम 5 बजे समापन स्थल श्री देवनारायण मंदिर पहुंची, जहां महा आरती के पश्चात प्रसादी वितरण का कार्यक्रम किया गया। इसी बीच शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया वही गरोठ ,भानपुरा क्षेत्रीय विधायक देवीलाल धाकड़ ने भी शोभायात्रा में पहुंचकर भाग लिया एवं श्री देवनारायण भगवान की झांकी का पुष्पा हार पहनाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में युवा एवं माताएं युवतियों बच्चों एवं बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी ने डीजे एवं ढोल व भगवान के भजनों पर जमकर नृत्य किया।
 

Category

🗞
News

Recommended