Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली के कांधला कस्बे में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में मृतक 3 महिलाओं के शव का आश्वासन दिए जाने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम होने के बाद महिलाओं के शवों को लेकर परिजनों ने कांधला कस्बे में चौपाल पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। लोग प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाकर तत्काल उचित मुआवजा की मांग करने लगे। लोगों का कहना था कि तीनों मृतक महिलाएं गरीबी के चलते पटाखा फैक्ट्री में मजदूरी कर रही थी और उनके स्वर्गवास से पीड़ित परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने मृतक के परिजनों को पांच - पांच लाख रूपए दिए जाने की मांग की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीएम कैराना मनी अरोरा और तहसीलदार, पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया मगर लोग मुआवजे की घोषणा होने तक किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे। सूचना पाकर मौके पर एमएलसी वीरेंद्र सिंह और शामली विधायक तेजिंदर निरवाल भी पहुंच गए तथा उन्होंने पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिलाया और घंटो तक चले इस हंगामे के बाद आखिरकार उचित मुआवजा दिए जाने के आश्वासन पर लोग शवों के अंतिम संस्कार को तैयार हुए और दोपहर करीब 12:00 बजे तीनों शवों की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर कस्बे के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

Category

🗞
News

Recommended