Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
अबतक कुछ लोगों, कुछ नेताओं के जुबानी हमलों के निशाने पर रहा शाहीन बाग आज बंदूक के निशाने पर आ गया. कपिल गुर्जर नाम के एक युवक ने शाहीन बाग में दिनदहाड़े फायरिंग की. हाल ही में शाहीन बाग से सटे जामिया की फायरिंग के बाद हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. शाहीन बाग वो जगह. जहां नागरिकता कानून के खिलाफ करीब डेढ़ महीने से प्रदर्शन चल रहे हैं, प्रदर्शन वाली जगह से महज कुछ ही दूरी पर इस शख्स ने हवा में फायरिंग शुरू कर दी. गोली चलाने के बाद जब पुलिस ने उसे पकड़ा और मीडिया वाले उसके करीब आए तो उसने जय श्री राम का नारा लगाने के बाद कहा . “हमारे देश में ऐसा नहीं हो सकता है. हमारा देश हिंदू राष्ट्र है. इस देश में सिर्फ हिंदुओं की ही चलेगी”
#ShaheenBagh #ShaheenBaghFiring

Category

🗞
News

Recommended