Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
यूपी के शाहजहांपुर में चिन्मयानंद की जमानत की सूचना मिलते ही जेल के गेट पर उनसे मिलने वालों का तांता लग गया है। हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा ने बताया कि जेल में जमानत की खबर सुनकर काफी खुश हैं, स्वप्निल शर्मा ने बताया कि स्वामी चिन्मयानंद ने उनसे कहा कि वह जेल से बाहर निकल कर सबसे पहले हनुमत धाम जाएंगे। जहां पर जाकर भारत की सबसे ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा का दर्शन करेंगे और उसके बाद वह अयोध्या भी जाएंगे। वही उनके अधिवक्ताओं में से एक सिंह ने कहा कि आज पूरे देश में खुशी का माहौल है स्वामी चिन्मयानंद के चाहने वाले खुश है।  साथ ही उन्होंने हाईकोर्ट का भी आभार व्यक्त किया उनका साफ तौर पर कहना है कि चिन्मयानंद को निर्दोष होकर भी षड्यंत्र में  फंसाया गया था।

Category

🗞
News

Recommended