Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
बाराबंकी के थाना लोनी कटरा क्षेत्र के अंतर्गत हुसैनाबाद चौराहे के निकट बाइक सवार व्यक्ति को पीछे से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया वही मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल व्यक्ति को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया जहां पर घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया आपको बता दें कि तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने NH 731 पर किनारे से जा रहे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति राहुल को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि मोटर साइकिल सवार व्यक्ति हाईवे के किनारे बने नाले में जा गिरा वहीं टक्कर मारने के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया वहीं सूचना मिलने पर थाना लोनी कटरा की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भेज दिया है जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

Category

🗞
News

Recommended