Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
इस समय हरदोई जिले की सड़कों पर खुलेआम डग्गामार वाहन लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। कम किराए का लालच देकर सवारियों को अपने वाहन में ठूस ठूस कर भर रहे वाहन चालकों में पुलिस प्रशासन व आरटीओ का कोई खौफ नहीं है। साथ ही पुलिस प्रशासन आरटीओ की मिलीभगत से सड़कों पर खुलेआम डग्गामार वाहनों का मौत का खेल चल रहा है। अधिकतर डग्गामार वाहन मानको से अधिक सवारी बैठाकर तेज गति में चलते हैं। शाहबाद से हरदोई मार्ग पर 20-25 सवारी अंदर बैठकर किसी बड़े हादसे को दावत दे रही है।क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अवैध रूप से चल रहे डग्गामार वाहनों पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है यह सारा खेल पुलिस प्रशासन व आरटीओ की मिलीभगत से चल रहा है।

Category

🗞
News

Recommended