Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
कार में युवक का शव मिलने से सनसनी स्विफ्ट कार में मिली युवक की लाश, सिर में गोली मारकर की गई हत्या। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी। ड्राइवर सीट पर मिली लाश, लखनऊ के नंबर की है टैक्सी परमिट स्विफ्ट कार। कार सवार युवक के सिर में बाई साइड में पीछे से लगी है गोली। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद एसपी सिटी, सीओ सदर, एसओजी टीम के साथ डॉग स्क्वायड फोरेंसिक टीम जाँच में जुटी। मामला शाहजहांपुर के थाना आर सी मिशन क्षेत्र के चौड़ेरा गांव का है जहां पर ड्राइवर सीट पर युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई बताया जा रहा है 28 वर्षीय मृतक विपिन शुक्ला रामपुरा थाना पाली हरदोई का रहने बाला है वर्तमान में मृतक महेन्द्र नगर लखनऊ में रहता था मृतक विपिन शुक्ला का शव स्विफ्ट कार की ड्राइवर सीट पर मिला ग्रामीणों की माने तो उनका कहना है सुबह 7 बजे उन्होंने कार को खड़ा देखा जब कार के पास जाकर देखा तो युवक ड्राइवर सीट पर बैठा पाया गया शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी वहीं अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश चंद्र त्रिपाठी का कहना है सूचना मिली थी कि कार में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है उसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Category

🗞
News

Recommended