Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
उन्नाव से खबर है यहां भ्रष्टाचार को लेकर एक बेटी ने मोर्चा खोल दिया है ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची बेटी ने सुमेरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत जंगल बुजुर्ग के गांव विजय खेड़ा में फैले भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं को जनता तक ना पहुंचने को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत किए और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है आपको बता दें कि बेटी का आरोप है कि उनके गांव में शौचालय निर्माण, विधवा-वृद्धावस्था पेंशन सड़क मनरेगा में भ्रष्टाचार हो रहा है । शिकायत लेकर पहुंची बेटी ने बताया की जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से मुलाकात के बाद अब 13 फरवरी को जन चौपाल लगाकर समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया है ।

Category

🗞
News

Recommended