Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
पुलिस ने संदेह के आधार पर पशुओं से लदे एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक में 17 जीवित पशु बरामद किये। पुलिस ने पालतू पशुओं को सुपुर्दगी में देकर 5 लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है। शाहाबाद कोतवाली के उपनिरीक्षक नैपाल सिंह और श्यामबाबू चेकिंग पर थे। उन्होंने मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक को रोका। ट्रक में बेतरतीब ढंग से 17 दुधारू पशु भरे हुए थे। सभी पशुओं की खरीद पर्चियां पाए जाने पर पशुओं को अखलाक पशु व्यापारी के सुपुर्दगी में दे दिया गया । तत्पश्चात 5 लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।इस सिलसिले मेंअलीम कुरैशी, इकरार कुरैशी, मोहम्मद यामीन, सरफराज कुरैशी तथा ट्रक चालक मोज्जम शामिल है। सभी आरोपी रामपुर जनपद के स्वार एवं टाडा के रहने वाले हैं।

Category

🗞
News

Recommended