Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली में बाइक खड़ी करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद तीन युवक कपड़ों के शोरूम के अंदर घुस गए। तीनों युवकों ने शोरूम में मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। मौके पर जमा हुई भीड़ ने भी आरोपियों की पिटाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।   शामली के वीवी इंटर कॉलेज रोड़ पर तीन युवक एक ठेले पर कुछ खाने के लिए आए थे। उन्होंने अपनी बाइक शोरूम के बाहर खड़ी कर दी। इससे रास्ता अवरूद्ध हो गया। शोरूम वालों ने जब युवकों को बाइक हटाने के लिए कहा, तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद तीनों युवक शोरूम के अंदर घुस गए, जिन्होंने अंदर मौजूद लोगों से मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट की सूचना पर आस—पास के दुकानदार भी मौके पर जमा हो गए। भीड़ ने आरोपियों की जमकर धुनाई करते हुए मामले की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। मामले में अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई की सूचना नही मिली है। 

Category

🗞
News

Recommended