Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली। बाबरी क्षेत्र में आवारा पशुओं के आतंक से किसान बुरी तरह परेशान है। शुक्रवार को आवारा पशुओं ने एक किसान को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन घायल को उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए जहां हालत गंभीर होने पर उसे शामली के लिए रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बाबरी क्षेत्र में इन दिनों आवारा पशुओं का आतंक बना हुआ है जिसके कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। आवारा पशु किसानों पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे है जिससे ग्रामीणों में दहशत भी बनी हुई है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को उस समय देखने को मिला। बाबरी निवासी पचास वर्षीय अकील पुत्र जमील ने गांव के ही राजेन्द्र की जमीन को ठेके पर लेकर उसमें गन्ने की फसल बोयी हुई है। शुक्रवार को अकील खेत में गन्ने की छिलाई कर रहा था तभी एक आवारा गौवंश अकील के खेत में घुस गया, जब अकील ने आवारा पशु को भगाने का प्रयास किया तो उसने अकील पर हमला बोल दिया जिसमें टक्कर लगने से अकील बुरी तरह घायल हो गयी। घायल की चीख पुकार सुनकर आसपा से खेतों में काम कर रहे अन्य किसान मौके पर पहुंचे तथा किसी प्रकार आवारा पशु को मौके से खदेडकर घायल को उपचार के एक चिकित्सक के पास ले गए जहां हालत गंभीर होने पर अकील को शामली के लिए रैफर कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार बाबरी में पिछले करीब दो माह के अंदर आवारा गौवंशोें का आतंक इस कदर छाया हुआ है कि किसान खेतों पर जाने से डरने लगे हैं। आवारा पशु अभी तक करीब एक दर्जन किसानों को हमला कर घायल कर चुके हैं।

Category

🗞
News

Recommended