Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली के कांधला कस्बे के द गोल्ड पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक तेजेंद्र निरवाल ने पहुंचकर स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक तेजेंद्र निरवाल ने दीप प्रज्वलित कर खेल की शुरुआत की इस दौरान मुख्य अतिथि ने सभी छात्र छात्राओं को बताया कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है साथ ही सहयोग की भावना भी विकसित होती है छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग खेलों में अपनी कलाओं का प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कई तरह के खेलों का आयोजन किया इस अवसर पर प्रधानाचार्य अजय कुमार विद्यालय चेयरमैन कृष्णपाल सिंह ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया और विजेता छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया इस मौके पर कोऑर्डिनेटर रंजना सबा विद्या विजय मोहित एवं आदि अध्यापक मौजूद रहे।

Category

🗞
News

Recommended