Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
औरैया जिले में बिजली विभाग में भ्रष्टाचार में लिप्त एक लिपिक को कानपुर से आए एंटी करप्शन की टीम ने दिबियापुर क्षेत्र के असेनी पावर हाउस दफ्तर में उस समय रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया। जब बिल संशोधन के नाम पर पीड़ित व्यक्ति से आरोपी बाबू द्वारा 10000 की मांग की गई। जिसके बाद कानपुर एंटी करप्शन टीम ने बाबू देव कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रुपए भी बरामद हो गए हैं ।बताया जा रहा है ,कि यूटा के प्रदेश संयोजक विक्रांत पटेरिया की सहायता से पीड़ित युवक ने एंटी करप्शन को जानकारी दी थी। जिसके बाद बिजली विभाग के बाबू को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा। फिलहाल घूसखोर बाबू को दिबियापुर थाने में लाकर एंटी करप्शन की टीम से पूछताछ कर रही है। बल्कि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी ।

Category

🗞
News

Recommended