Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली के कैराना स्थित जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विभिन्न न्यायालयों में लंबित 326 वादों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर 98,400 रूपये के अर्थदंड की वसूली भी की गई। शनिवार को कैराना स्थित जनपद एवं सत्र न्यायालय शामली परिसर में जनपद न्यायाधीश शिव मणि शुक्ल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ज्ञानेन्द्र यादव, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश रजत वर्मा, सिविल जज सीनियर डिवीजन कैराना रूचि तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजमंगल सिंह यादव व सिविल जज जूनियर डिवीजन शामली मुक्ता त्यागी ने अपने-अपने न्यायालयों में लंबित वादों का निस्तारण किया। नोडल अधिकारी लोक अदालत एवं सिविल जज सीनि​यर डिवीजन रूचि तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित 326 वादों का निस्तारण किया गया। परिवार न्यायालय से संबंधित 13 मुकदमों का निस्तारण किया गया। विभिन्न दाण्डिक न्यायालयों में 307 मामले सुलह-समझौतों के आधार पर निस्तारित हुए, जिनमें 98,400 रूपये अर्थदंड की वसूली की गई। दीवानी मामलों में चार विवाद सुलह-समझौतों के आधार पर निस्तारित कर दिए गए। वहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक से कर्ज लिए 140 व्यक्तियों के मामले सुलह-समझौतों के आधार पर समाप्त हुए और लगभग दो करोड़ 57 लाख 47 हजार रूपये धनराशि का सेटलमेंट बैंकों को प्राप्त हुआ। इसमें पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ़  बड़ौदा व यूनियन बैंक ऑफ़  इंडिया आदि लगभग दस बैंकों ने भाग लिया।

Category

🗞
News
Comments

Recommended