Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली के कैराना में कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव से छापे के दौरान कच्ची शराब सहित शराब बनाने के उपकरण पकडे़। मुखबिर की सूचना पर गांव बरनावी के जंगल में कच्ची शराब बनाने की सूचना पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने कच्ची शराब की भट्टी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 360 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर गुलाब निवासी मुकुंदपुर खेड़ी को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा ने बताया कि जंगल में कच्ची शराब बनाई जा रही थी। कच्ची शराब की भट्टी को ध्वस्त कर दिया गया हैं। आरोपी का चालान किया जा रहा है।

Category

🗞
News

Recommended