Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में उस समय चीख़ पुकार मच गई, जब थाना अल्हागंज क्षेत्र के फर्रुखाबाद-हरदोई हाईवे मार्ग पर सेड़ा नाले के पुल पर एक बड़ा हादसा हो गया। यूरिया लदे ट्रैक्टर ट्राली से ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई, ट्रैक्टर ट्राली पुल के नीचे जा गिरी और चालक की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रक पुल रेलिंग तोड़कर आधा नीचे लटक गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुबह लगभग 7:30 बजे गांव रावतपुर के पास सेड़ा नाले पर बने पुल पर जैसे ही यूरिया लोड ट्रैक्टर ट्राली पहुंची, वैसे ही पीछे से आ रहे तेज गति ट्रक ने अनियंत्रित हो जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि यूरिया से लोड ट्रैक्टर ट्राली चालक सहित पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फुट नीचे पुल में जा गिरी, जिससे ट्रैक्टर चालक आलोक की दबकर घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं, ट्रक पुल की टूटी रेलिंग पर जाकर अटक गया है |

Category

🗞
News

Recommended