Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली के कैराना में बहला-फुसलाकर लाई गई लड़की की तलाश में हरियाणा पुलिस कैराना पहुंची। देर रात तक लड़की व आरोपी की तलाश जारी थी। गत दिनों हरियाणा के जनपद महेंद्रगढ़ थाना नारनौल क्षेत्र से एक लड़की को युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया था। वहां आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी कैराना के मोहल्ला आलखुर्द का रहने वाला बताया जाता है। शनिवार शाम नारनौल थाने में तैनात हेडकांस्टेबल राकेश कुमार लड़की के परिजनों और अपनी टीम के साथ कोतवाली में पहुंचे। जहां आमद दर्ज कराने के बाद पुलिस आरोपी व लड़की की तलाश में क्षेत्र में दबिश दे रही है। देर रात तक पुलिस क्षेत्र में थी।

Category

🗞
News

Recommended