Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
हरदोई: संदिग्ध परिस्थिति में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र के घुरहा की है , जहां गणेश प्रसाद पांडे के खेत में मोर का शव बुरी तरह घायल पड़ा मिला।  मोर की गर्दन के पास एक जख्म का निशान है जिससे खून का रिसाव भी हुआ है।  गांव वालों की सूचना पर डायल 112 व कोतवाली शाहाबाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची जिसने मोर के शव की जांच पड़ताल की व वन विभाग की टीम को सूचना दी जिससे राष्ट्रीय पक्षी मोर का पोस्टमार्टम कराकर उसकी मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।  वन विभाग के बीट प्रभारी मोहम्मद कलीम ने राष्ट्रीय पक्षी  मोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Category

🗞
News

Recommended