Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली के कैराना में विद्युत विभाग की टीम ने किसान आसान किश्त योजना का लाभ दिलाने के लिए किसानों को पेम्पलेट वितरित किए। इस दौरान किसानों को जागरूक करते हुए योजना का लाभ लेने का आव्हान किया है। शनिवार को क्षेत्र के ग्राम शेखूपुरा में एसडीओ चतुर्थ जीडी प्रजापति के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम द्वारा अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को निजी नलकूप के किसान उपभोक्ताओं के लिए विभाग द्वारा चलाई जा रही किसान आसान किश्त योजना (केएकेवाई) के बारे में जानकारी दी और योजना का लाभ उठाने की अपील की।  एसडीएओ जीडी प्रजापति ने बताया कि बकायादार किसान इस योजना के अंतर्गत किश्तवार अपने बकाया बिलों का भुगतान कर सकता है। आगे बताया कि कंडेला स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र पर कैंप लगाकर बकाया जमा कराया जा रहा है। इस दौरान सहायक अभियंता राजस्व राजेन्द्र सिंह व संविदाकर्मी भी मौजूद रहे।

Category

🗞
News

Recommended