Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
अमेठी. पौराणिक देवी हिंगलाज मंदिर पर आयोजित सात दिवसीय महायज्ञ एवं भागवतकथा के अवसर पर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुसाफिरखाना क्षेत्र के दादरा स्थित मंदिर पर सात दिवसीय महायज्ञ महोत्सव एवं प्रवचन का आयोजन ग्रामवासियों द्वारा 10 फरवरी से 16 फरवरी तक किया गया है। शोभायात्रा मंदिर पप्रांगण  से आरम्भ होकर गांव की सड़को से गुजरते हुए भद्दौर घाट पहुंची। जहां आज्ञाचर्य यज्ञ देव पाठक व रत्नेश रामानुज ने विधिवत पूजन-अर्चन कर माता आदिगंगा गोमती नदी की सामूहिक आरती उतारी। इस दौरान कलश यात्रा का गांव-गांव स्वागत किया गया। महिलाओं ने कलश यात्रा में शामिल भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा की। ग्राम कोदइली के हनुमान मंदिर पर शोभायात्रा रोककर श्रद्धालुओं ने मंदिर पर श्रीराम भक्त हनुमान नाम के जयकारे लगाये। बाबा पुरूषोत्तम दास मंदिर दादरा पर श्रद्धालुओं ने मत्था टेकने के बाद कलश यात्रा देवी हिंगलाज मंदिर गेट पर पहुंची। कार्यक्रम से जुड़े कृपाशकर सिंह ने बताया कि कलशयात्रा बीते 28 वर्षो से अनवरत चली आ रही है। देवी हिंगलाज भवानी मंदिर प्राचीन काल से ही ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों के लिए आस्था का केन्द्र बना हुआ है। महायज्ञ में आसपास के इलाके के हजारों लोग के शामिल होने की संभावना है।

Category

🗞
News

Recommended