Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली के कैराना में सब्जी मंडी में एसडीएम के निरीक्षण के दौरान मंडी अधिकारी और कर्मचारी गायब मिले। सफाई व्यवस्था भी नहीं नहीं पाई गई। एसडीएम ने मंडी के अधिकारियों से जवाब तलब किया है। शनिवार को उपजिलाधिकारी मणि अरोड़ा ने झिंझाना रोड पर स्थित सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी के गेट पर कोई भी कर्मचारी एंट्री करने का वाला नहीं मिला। मंडी अधिकारी भी वहां से नदारद रहे। इस पर एसडीएम भड़क गईं। उन्होंने मंडी अधिकारी को तुरंत फोन मिलाकर कड़ी फटकार लगाई और कार्यशैली में सुधार करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने मंडी परिसर में साफ-सफाई व अन्य दुकानों का जायजा लिया। उन्होंने मंडी आढतियों से भी बातचीत की। मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर कड़ी नाराजगी का इजहार किया। एसडीएम ने बताया कि मंडी परिसर में अधिकारी व कर्मचारियों के नदारद मिलने पर उनसे जवाब तलब किया गया है।

Category

🗞
News

Recommended