Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
खबर औरैया जिले से है यहा देश की महारत्न कंपनी गेल इंडिया द्वारा आयोजित किये गये फिट इंडिया कार्यक्रम मे स्वच्छता अभियान की खुलेआम धजज्यिा उड़ायी गयी।पैदल मार्च प्रतियोगिता के दौरान बांटी गयी किट की पालीथीन को गेल मैदान परिसर मे ही फेका गया ।इतना ही नही सिंगल यूज प्लास्टिक बैन होने के बाद भी इन सबकी पैकिंग प्लास्टिक की पालीथीन मे की गयी और मैदान मे किस तरह ये पालीथीन और कूड़े को फेका गया है आप देख सकते है ।स्वच्छ पर्यावरण और ईधन संरक्षण के लिए हुए प्रोग्राम मे सरकार के स्वच्छता अभियान को ही पलीता लगाया गया ।वही गेल इंडिया कंपनी के अधिकारियो से जब पालीथीन संबध मे बात की गयी। तो उन्होने बेतुका बयान देते हुए कहा ,कि पालीथीन को हम पूरी तरह बंद नही कर पायेगे,और मैदान मे पालीथीन को रिसाईकिल के लिए भेजा जायेगा।

Category

🗞
News

Recommended