Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
जनपद शामली के काँधला नगर पालिका परिषद के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी ने स्थानीय थाने पर प्रतिबंधित पॉलीथिन अभियान के दौरान व्यापारी द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ साथ पालिका की टीम के साथ अभ्रद व्यवहार व गाली गलौज की है कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी ने स्थानीय थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है व्यापारी ने आरोप बेबुनियाद बताए हैं।शनिवार की देर शाम कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी तपेश कुमार अपनी टीम के रजनीश कुमार खुर्शीद बैग एहसान आदि के साथ मिलकर कस्बे में जिलाधिकारी के आदेश पर प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चला रहे थे इस दौरान टीम ने कस्बे के रेलवे रोड स्थित माता मंदिर के निकट खल व्यापारी नितिन के यहां पर पॉलिथीन होने की सूचना पर छापामार कार्रवाई की तो व्यापारी ने दुकान में घुसने से मना करते हुए टीम के साथ अभ्रद व्यवहार करते हुए गाली-गलौज कर दुकान पर हंगामा कर दिया कार्यवाहक अधिशासी का कहना है कि व्यापारी ने उनसे उनका आई कार्ड भी छीन कर जब्त कर लिया अधिशासी अधिकारी ने स्थानीय थाने पर पहुंचकर व्यापारी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं व्यापारी का कहना है कि कुछ युवक बाइक पर सवार होकर मेरी दुकान में घुसने लगे तो मैंने उनसे उनका पता पूछा कोई भी पालिका कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व अभ्रद व्यवहार नहीं किया व्यापारी का कहना है कि आज के दौर में फर्जी अधिकारी घूम रहे हैं सुरक्षा की वजह से मैंने केवल जानकारी मांगी है। वहीं पुलिस ने कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी की तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Category

🗞
News

Recommended