Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
अयोध्या -कहावत है 'बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभान अल्लाह', आजमगढ़ निवासी हनुमान निषाद के परिवार पर सटीक बैठ रही है,पिता के ही नक्शे कदम पर चल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । रेलवे स्टेशनो और बस स्टॉप से निकलने वाले भोले भाले यात्रियों को बहला फुसलाकर उनको गंतब्य स्थान पर पहुचाने के लिए अपनी गाड़ी में  बैठाने के बहाने से नशीली गोली मिली चाय पिलाकर बेहोशी की हालत में सुनसान स्थान पर फेककर कीमती सामान लेकर भाग जाते थे।ऐसी ही एक वारदात अम्बेडकरनगर जनपद में 7 फरवरी को हुई एक घटित हुई थी जिसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। यह खतरनाक गैंग घूम-घूम कर आसपास के विभिन्न जनपदों ऐशा कार्य बेख़ौफ़ होकर कर रहा था, गैंग के दो सदस्यों को अम्बेडकरनगर जिले की पुलिस ने गाड़ी पर पीछे नम्बर प्लेट बदलते समय धर दबोचा तो हैरतअंगेज कार्य का खुलासा हुआ जिसमे पूर्वांचल के कई जनपदों में हुई जहरखुरानी की घटनाओं में शामिल पकड़े गए अंकित निषाद के ऊपर जहाँ अब तक 16 मुक़दमे दर्ज है। तो वही इनके पिता हनुमान पर भी 25 से अधिक जहरखुरानी के मामले विभिन्न जिलों में पहले से ही दर्ज थे

Category

🗞
News
Comments

Recommended