Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
पाली(हरदोई)- सोमवार को नगर के मोहल्ला विरहाना में अखिल भारतीय हिन्दू महासभा की बैठक सकुशल संपन्न हुई। जिसमें नगर अध्यक्ष हरगोविंद बाजपेयी के द्वारा नगर की कार्यकारिणी की घोषणा की गई । धीरु शुक्ला को नगर उपाध्यक्ष मनोज कश्यप को संगठन मंत्री व अनमोल को महामंत्री नियुक्त किया गया। रामवीर अग्निहोत्री, संजीव वाजपेयी, रजत वाजपेयी, श्यामू बाजपेयी, मनोज कुशवाहा, नरेंद्र कश्यप,देवी गुलाम, प्रियांशु दीक्षित,सुरजीत मिश्रा व अंतिम बाजपेयी को बतौर सदस्य निययक्त किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय कवियों द्वारा कविता पाठ करके किया गया जिसमें पण्डित शिवशरण अग्निहोत्री, सुखदेव पाण्डेय, प्रशांत कुमार 'पी० के०',मृत्युंजय शुक्ला आदि ने कविता पाठ किया और दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस अवसर पर अमर प्रकाश बाजपेयी, शशिकांत बाजपेयी, अमित शुक्ला, अजीत मिश्रा,तेजवीर अग्निहोत्री, रजत मिश्रा,प्रवीण मिश्रा, अच्युत शुक्ला, प्रांजुल बाजपेयी,हर्षित मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Category

🗞
News

Recommended