Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल सुल्तानपुर जिले के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री यहां पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करेंगे। इससे पूर्व सपा के पूर्व प्रदेश सचिव राहुल उपाध्याय का बड़ा बयान आया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निरीक्षण को लेकर मुख्यमंत्री का दौरा होने वाला है। कूरेभार-बेलवाई मार्ग मार्ग का वो निरीक्षण कर सकते हैं। इस सूचना पर हमारे कुछ कार्यकर्ता उन्हें किसानों की समस्या को लेकर मिलने वाले थे लेकिन इसकी भनक पुलिस को लग गई और पुलिस हमारे दिव्यांग कार्यकर्ता को घसीटते हुए थाने में ले गई है। राहुल उपाध्याय ने कहा कि हम मुख्यमंत्री को काला झंडा जरूर दिखाएंगे ताकि उनको एहसास हो जाए कि जनता उनके शाषन काल में परेशान हैं।

Category

🗞
News

Recommended