Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
यूपी हरदोई तिलक समारोह से बापस लौट रहे लोगों की बाइक सूखी पड़ी नहर में जा गिरी, जिससे मासूम और एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी को पाली पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया हैं। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर विक्कू गांव निवासी कुलदीप सहित चार लोग पाली थाना क्षेत्र के बिनैका में रोहित पुत्र राजाराम के तिलक समारोह में शामिल होने आए थे, तिलक समारोह में शामिल होकर यह सभी लोग बाइक से बापस घर लौट रहे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जैसे ही यह लोग सूखी पड़ी बरवन रजवाहा के पास सांडी खेड़ा की पुलिया के ऊपर पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते बाइक कई फीट नीचे सूखी नहर में जा गिरी। इस हादसे में कुलदीप ( 26 ) पुत्र राधेश्याम, शिवम ( 23 ) पुत्र श्रीपाल एवं पंक्षी देवी ( 23 ) पत्नी अखिलेश और 3 साल का मासूम देवप्रकाश बुरी तरह जख्मी हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को पाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया हैं। जहां उनका उपचार किया जा रहा हैं।

Category

🗞
News

Recommended