Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
अमेठी : सुल्तानपुर. जिले में इन दिनो ब्याह की पौह बारह हैं। बड़े पैमाने पर शादियां हो रही हैं। इसी क्रम में कादीपुर तहसील के सूरापुर बाजार में अनोखी शादी देखने को मिली है। जहां हिंदू रीति रिवाज़  के साथ रचाई गई शादी में, दूल्हा दुल्हन ने जय माल से पहले पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर, पहले पौधारोपण किया, फिर एक दूसरे के गले में वर माला डाली । पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए दुल्हा दुल्हन ने जो काम किया वह समाज के लिए आईना है।  यह मामला सूरापुर बाजार का है जहां अमरनाथ के लड़के की शादी घनश्याम अग्रहरि के यहां नाग नाथपुर हसरों में हुई। जय माल से पहले दूल्हा विकास अग्रहरि और दुल्हन मनीषा अग्रहरि ने सारे रीति रिवाज को भुलाकर सबसे पहले दो पेड़ लगाकर समाज को यह बता दिया अगर समाज में हरियाली नहीं रही तो जीवन भी मुश्किल हो जाएगा। शादी में पेड़ लगाने की बात क्षेत्र में पर्यावरण को ध्यान देने के लिए चर्चा का विषय बना रहा। 

Category

🗞
News

Recommended