Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली के कैराना में यातायात नियमों का उल्लंघन कर दौड़ रहे सात वाहनों के पुलिस ने चालान किए। जबकि एक डग्गामार व एक बुलेट को सीज कर दिया गया। सोमवार को एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने पालिका बाजार, कांधला तिराहा आदि स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों को रोक कर उनके कागजात की जांच की। कागज पूरी नहीं मिलने पर सात वाहनों के ई-चालान किए गए। जबकि एक डग्गामार तथा पटाखा छोड़ रही एक बुलेट को सीज कर दिया गया। इसके अलावा पुलिस ने 52 हजार 400 रूपये का जुर्माना भी लगाया। पुलिस के अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

Category

🗞
News

Recommended